फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चमदई नदी में गिरी किशोरी, डूबने से मौत

Sat, 28 Sep 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मोतीगंज के हड़हवा खास गांव में चमदई नदी में डूबी किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते परिजन
विज्ञापन
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा खास गांव की रहने वाली एक महिला के साथ गांव की तीन किशोरियां शनिवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। घास काटते समय एक किशोरी पैर फिसलने से चमदई नदी में गिरकर डूब गई। एक सिपाही ने नदी से किशोरी को निकाल लिया।किशोरी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हड़हवा खास गांव निवासी शेर बहादुर की पत्नी गुड्डी (40) के साथ उनकी बेटी रेशमा (14), गांव निवासी सूर्यपाल सोनकर की बेटी अंजना उर्फ गुड़िया (13) व जयपाल की बेटी करीना (14) शनिवार शाम मवेशियोंं के लिए चारा लाने के लिए चमदई नदी के किनारे गई थीं। वहां सभी घास काट रही थीं। तभी अंजना का पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गई। गुड्डी और किशोरियों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सिपाही महेश निषाद ने नदी में छलांग लगा दी और अंजना को निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित दिया। कोतवाल अनीता यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें