फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ प्रसव, जन्मा मृत बच्चा

Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग विंग शुरू होने के पहले दिन ही प्रसव हो गया। मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक गर्भवती मरीज का प्रसव कराया गया। मगर मृत बच्चे का जन्म हुआ। प्रसव के बाद प्रसूता को महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी तक प्रसव की शुरूआत नहीं हुई थी। लेकिन शनिवार को आपातकालीन स्थिति में प्रसव कराना पड़ा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय विवाहिता को पेट दर्द की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को दोपहर बाद मरीज के पेट का दर्द बढ़ गया।जिस पर प्रसव के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नर्स सरोज चौधरी, शिल्पी सिंह ने मरीज को बरामदे में ले जाकर चारों तरफ से घेर कर करवाया। वहीं पर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ। सीएचएस को सूचना देकर प्रसूता को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नर्सिंग अधीक्षक दिनेश मिश्र ने बताया कि विवाहिता नौ महीने की गर्भवती थी। पेट दर्द की समस्या होने पर भर्ती कराया गया था, लेकिन प्रसव पीड़ा होने पर आपातकालीन स्थिति में प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें