फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। शाम को छत पर सोने गयी 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह उसी के बिस्तर पर मृत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के शाहजोत के मजरे साइन बेलवा निवासी भोले ने बताया कि उसकी पुत्री कुन्ना (15) बुधवार की शाम खाना खाकर छत पर सोने चली गयी।
विज्ञापन

भोले के मुताबिक वह रात में छुट्टा जानवरों की रखवाली करने खेत में थे, उसकी पत्नी किरन घर के अंदर सोयी थी। उसकी पुत्री रात में छत पर अकेली सोयी थी। भोले ने बताया कि सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो जगाने पर देखा कि उसकी पुत्री कुन्ना (15) का शव छत पर उसके बिस्तर पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना भोले ने थाने पर दी। किशोरी के मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका। उपनिरीक्षक गोरख नाथ सरोज ने बताया कि मृतका किशोरी के पिता भोले की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें