बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र के चकसेनिया गांव में सोमवार की सुबह पंपसेट ठीक करते समय अचानक इंजन दग गया। जिसकी चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।
चकसेनिया गांव की ग्राम प्रधान सरोज क़ुमारी ने बताया कि चकसेनिया गांव के मजरे कोरी पुरवा निवासी नानमून पंपसेट इंजन नया लेकर आया था। सोमवार को दरवाजे पर ही उसकी सेटिंग कर रहे था। इंजन चालू करते ही जोरदार आवाज के साथ इंजन दग गया। जिसका चक्का निकलकर पास खड़े रोहित कुमार (15) पुत्र नानमून के दोनों पैरो के बीच से निकल गया। चक्का टकराने से नानमून तकरीबन दस फिट ऊपर उछलकर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।