फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 05 Feb 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
किशोर की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू में स्नान करते समय बहराइच के पयागपुर बरईपुरवा सोहरियावां निवासी सतीश जायसवाल (14) गहरे पानी में डूब गया। करीब तीन घंटे के बाद गोताखोरों ने उसका शव नदी से निकाला।
विज्ञापन

सतीश जायसवाल अपनी मां सुधा देवी व गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से कोटवा धाम बाराबंकी गए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे साथी श्रद्धालुओं के साथ लौटकर करनैलगंज पहुंचे। यहां पर वह सरयू नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बाहर निकालने के प्रयास किया पर कामयाब नहीं हो सके।
पुलिस ने जरवल से गोताखोरों को बुलाकर नदी को खंगाला। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेेटे की मौत से मां सुधा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सतीश अपने चार भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। वह कक्षा आठ में था। अपराध निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम भारत भार्गव ने परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें