गोंडा। खरगूपुर नगर पंचायत के मोहल्ला पूरे हरवाहन निवासी साबिर अली का 16 वर्षीय बेटा सैफ अली शुक्रवार दोपहर खरगूपुर इमिलिया गांव के बाहर चंदीवा तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। ये देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। तालाब में जाल डालकर दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सैफ को निकाला गया। परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने सैफ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।