फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अतिक्रमण-जलकुंभी से मुक्त और पुनर्जीवित हों तालाब

Sat, 13 Jul 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मृत पड़े तालाबों को पुनर्जीवित किया जाए। जलकुंभी हटवाने के साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम ने जिला पर्यावरणीय समिति व जिला गंगा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारी कर लें, ताकि पौधरोपण के समय कोई दिक्कतें न हो। जनपद में वेटलैंड को अतिक्रमण एवं जलकुंभी से मुक्त किया जाए। साथ ही जो वेटलैंड मृत हो चुके हैं। उन्हें पुनर्जीवित किया जाए। डीएम ने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण कराना सुनिश्चित करें। पौधारोपण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विभाग की ओर से इसमें लापरवाही की गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएफओ पंकज शुक्ल, बीएसए अतुल तिवारी, पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी और डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें