फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन से गिरकर किशोरी की मौत

Thu, 13 Jun 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में कपूरपुर गांव के पास बीती रात इंटरसिटी ट्रेन से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। बालपुर चौकी प्रभारी आलोक राव ने बताया कि मंगलवार रात एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर मृतका के भाई प्रदीप चौरसिया ने बताया कि वह बलरामपुर के सिटी पैलेस के रहने वाले हैं। बहन सृष्टि चौरसिया (16) का इलाज कराने लखनऊ गए थे। ट्रेन से लौटते समय अधिक गर्मी होने के कारण सृष्टि बोगी में गेट के पास हवा खाने के लिए खड़ी हो गई थी। कपूरपुर के पास अचानक वह ट्रेन से गिर गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें