खरगूपुर (गोंडा)। मासूम बच्चे के साथ हाईस्कूल के एक छात्र ने कुकर्म को अंजाम दिया। पीड़ित बालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है।
घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच एक गांव के हाईस्कूल के छात्र ने बच्चे को टॉफी देने के बहाने गांव के बाहर गन्ने के खेत में बहला-फुसला कर ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजनों को बताया। जिसपर पीड़ित के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां अधीक्षक डॉ. जीएम चिश्ती ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, आरोपी के विरुद्ध कुकर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भिजवाया गया है।