गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टॉमसन) में शनिवार को खादी महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। वहीं, 700 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक विशेष निधि से 7.70 करोड़ रुपये जारी किए गए। जबकि 254 स्वयं सहायता समूहों को 38.1 लाख रुपये जारी किए गए
बतौर मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खादी महोत्सव के तहत लगाए गए देशी उत्पाद स्टॉल का निरीक्षण किया है। इस दौरान उद्यमियों की हौसलाफजाई की है। देशी सरसों को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायी को मदद का भरोसा दिया। कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्र ने सभी का आभार जताया। डीएम जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। जिले में अच्छे कार्य करने वाले बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह व तरबगंज के प्रमुख मनोज पांडेय के अलावा बीडीओ और ग्राम प्रधान समेत अन्य को सम्मानित किया है। इस दौरान सीडीओ एम. अरुन्मोली, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, एलडीएम अभिषेक रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।