खरगूपुर। टुल्लू पंप का तार बोर्ड के सॉकेट में लगाते समय करंट की चपेट में आने से रविवार देर शाम एक किशोरी की मौत हो गई। रुपईडीह गांव के प्रशासक काशीनाथ तिवारी ने बताया कि गांव के मजरे गोपाल बाग निवासी पाटेश्वरी गौतम की बेटी लक्ष्मी (15) घर में लगे टुल्लू पंप का तार बिजली बोर्ड के सॉकेट में लगा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मी दो बहनों में बड़ी थी। उसकी छोटी बहन की उम्र महज एक वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।