फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

Sun, 02 Aug 2015 11:06 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह गांव के पास स्थित मंदिर के बगल रविवार को सुबह एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता पाया गया। परिवारीजनों के मुताबिक किशोर दिल्ली से कमाई करके घर लौट रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह रमईडीह गांव के निकट स्थित मंदिर के बगल अमरूद के पेड़ से एक किशोर का लटकता शव आसपास के ग्रामीणों ने देखा। युवक की पहचान करने के लिए आसपास गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक इसी थाना क्षेत्र के मूड़ाडीह निवासी राजेंद्र वर्मा का पुत्र रामदेव वर्मा (17) है।

इसके बाद परिवारीजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। मृतक के दादा धनीराम वर्मा ने बताया कि शव उसके पोते रामदेव का है। उन्होंने यह भी बताया कि रामदेव अपने पिता राजेंद्र के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


बीते दिन रामदेव ने घर पर फोन करके बताया कि वह गांव आ रहा है। रविवार को रामदेव का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रामदेव की मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें