फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किशोर की हत्या, आवास विकास कॉलोनी में मिला शव

Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। मेडिकल कॉलेज में तैनात गोंडा गिर्द निवासी सफाई कर्मचारी सालिकराम के 16 वर्षीय बेटे अर्जुन वर्मा की हत्या कर दी गई। आवास विकास में एलआईसी ऑफिस के पीछे उसका शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि कोई वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सालिकराम ने बताया कि रविवार सुबह आवास विकास कॉलोनी के कुछ लोग बेटे अर्जुन को घर से बुला ले गए और जमकर मारापीटा। अर्जुन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। रविवार देर रात वह घर से चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। सोमवार सुबह अर्जुन का शव मिला। सालिकराम का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है।
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। इस दौरान एक ई रिक्शा के साथ संदिग्ध दिखाई दे रहा है। उसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। चोट गिरने से लगी या फिर हत्या की गई? इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिता बोले- कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

अर्जुन दो भाइयों में छोटा था। मूल रूप से बहराइच के विश्वेश्वरगंज के रमापति पुरवा के रहने वाले सालिकराम ने बताया कि पैतृक गांव में अर्जुन का अंतिम संस्कार किया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें