फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गंडक बाढ़ खंड बस्ती में भ्रष्टाचार की जांच करेगी टीम

Sat, 04 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के अधिकारियों की टीम बस्ती जनपद के गंडक बाढ़ खंड में भ्रष्टाचार की जांच करेगी। उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्त की शिकायत पर आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने जांच समिति गठित की है। आयुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बस्ती के बाढ़ खंड का दायरा गोंडा और बलरामपुर में भी है। इसमें सीमावर्ती कुछ क्षेत्र आते हैं। उन्नाव के विधायक ने गंडक बाढ़ खंड में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि विक्रमजोत तटबंध की मरम्मत में अधोमानक कार्य कराए गए। जिसमें स्पर निर्माण व सुरक्षा कार्य में गड़बड़ी पकड़ आई। मामले में ठेकेदारों और कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
इसकी जांच के लिए आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त के साथ जांच समिति में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवीपाटन तथा प्राविधिक परीक्षक प्राविधिक संप्रेक्षण प्रकोष्ठ देवीपाटन मंडल को शामिल किया है। अधिशासी अभियंता बलरामपुर को भी जांच में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें