फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्यालय में भिड़ीं शिक्षिकाएं, खूब हुई हाथापाई

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय संझवल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां बेगम, सहायक शिक्षिका तरन्नुम बानो, नेहा जैन और प्रिया वर्मा तैनात हैं। शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर बच्चे आ रहे थे। तभी इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां बेगम व तरन्नुम बानो पहुंच गईं। मगर देर से पहुंचीं सहायक अध्यापिका नेहा जैन और प्रिया वर्मा में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर दिया। इसको लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां और सहायक अध्यापिका नेहा जैन व प्रिया के बीच बहस शुरू हो गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकंशा, तरन्नुम बानो और नेहा व प्रिया के बीच जमकर हाथापाई हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां मामला रफा-दफा हो गया। खरगूपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस स्कूल में नवंबर में भी मारपीट हुई थी। बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोषी शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें