फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा आज

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में रविवार को गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। यहां से वह देवीपाटन मंडल की चारों संसदीय सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।
अमित शाह के आगमन को लेकर शनिवार को डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने अधिकारियों के साथ एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में बने हेलीपैड और सभा स्थल का जायजा लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने एएसपी मनोज कुमार रावत और राधेश्याम राय से कहा कि सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुविधाजनक होनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सवा तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर एलबीएस कॉलेज के विज्ञान संकाय परिसर में उतरेगा। इसके बाद तीन बजकर 25 मिनट पर वह कॉलेज परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा से देवीपाटन मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच और श्रावस्ती लोकसभा सीटों पर चुनावी रंग चढ़ने के साथ-साथ सियासी संदेश जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बृजभूषण शरण सिंह इस जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह का मंच साझा करेंगे या नहीं, इसको लेकर शनिवार को पूरे दिन चर्चा होती रही।
शहर में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के चलते इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर बाकी के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसें मिश्रौलिया, डीजल डिपो के रास्ते आंबेडकर चौराहा होते हुए लखनऊ जाएंगी। अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसें गुरुनानक चौराहे से बड़गांव होते हुए सद्भावना के रास्ते जाएंगी। लखनऊ रोड से आने वाले बड़े वाहन आंबेडकर चौराहे से जेल रोड होते हुए कटहा घाट, सद्भावना के रास्ते बलरामपुर व श्रावस्ती जाएंगे। वहीं, छोटे वाहन आंबेडकर चौराहे से पोस्ट ऑफिस तिराहा, आईटीआई चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। लखनऊ रोड से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें बहराइच जाना है, वे सभी आंबेडकर चौराहे से सदरुद्दीन तिराहा होते हुए आर्यनगर के रास्ते तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें