फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद शिक्षक निलंबित

Tue, 10 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्र को बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहना व धरना-प्रदर्शन में शामिल होना भारी पड़ गया। मंडलायुक्त ने श्रावस्ती डीएम व एडी बेसिक की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशांत को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बिना अनुमति के विद्यालय न छोड़ें वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय भदौरा के सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्र को निलंबित कर कड़ा संदेश दिया है। शिक्षक की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने डीएम श्रावस्ती व बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक को मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में शिक्षक के ड्यूटी से गायब रहने के साथ ही धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि हुई है।
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्र की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। वहीं विद्यालय से बिना सूचना के गायब मिलना अनुशासनहीनता के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। जिसके चलते शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने पदीय दायित्व का निर्वाहन करना चाहिए अन्यथा मजबूरन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें