गोंडा। ट्रक ओनर एसोसिएशन ने अवैध तौर पर संचालित ट्रैक्टर ट्रालियों से हो रही माल की ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग एआरटीओ को सौंपे एक ज्ञापन में की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई न किए जाने पर परिवहन मंत्री व परिवहन आयुक्त से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
एसोसिएशन के संरक्षक श्यामपाल सिंह एवं अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने बताया कि जिले में अनाधिकृत ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रालों के माध्यम से रेलवे माल गोदाम से माल की ढुलाई हो रही है। इससे सरकार को राजस्व की चपत लगने के साथ ही ट्रक मालिकों को भी नुकसान हो रहा है। प्रभारी एआरटीओ शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है, कार्रवाई की जाएगी।