फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित शिक्षक को लखनऊ में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर में डेंगू का प्रकोप भले ही कम हो रहा हो मगर लगातार डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। करनैलगंज क्षेत्र के एक शिक्षक की डेंगू से हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर के सकरौरा निवासी आदित्य कुमार डेंगू से पीड़ित हैं। जिसे करनैलगंज से रेफर किया गया। गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। वहीं करनैलगंज के एक शिक्षक रामसेवक जो प्राथमिक विद्यालय भटियारन पुरवा में तैनात हैं। डेंगू से उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। चार दिन पूर्व उसे करनैलगंज सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गोंडा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान लगातार उसकी हालत बिगड़ती गई तब उसे लखनऊ जाने की सलाह दी गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि करनैलगंज में डेंगू के प्रभाव से कई शिक्षक बीमार पड़ चुके हैं और शिक्षक रामसेवक की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें