फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दया करने की अपील के साथ पास कराने की मनुहार

Thu, 23 Mar 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों के सामने कई मामले सामने आ रहे हैं। उत्तरपुस्तिकाओं में दया करने की अपील करते हुए पास करने का मनुहार परीक्षार्थियों ने की है। सौ से पांच सौ तक के नोट भी कठिन विषयों (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान) में निकल रहे हैं। एक शिक्षक ने कहा कि अब तक चार से पांच हजार रुपये तो निकल ही चुके हैं। यह अलग बात है कि यह बात कोई बता नहीं रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी निगरानी में हो रहे मूल्यांकन में कॉपियों को बहुत ही सहेज कर खोला जा रहा है। जिससे रुपये मिलने पर गोपनीय रखा जा सके। परीक्षक सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचने के तरीके भी खोज लिए हैं। लेकिन चर्चाएं आम हैं।
कॉपियों में गुरु को भगवान का दर्जा देकर मौजूदा हालात को देखते हुए किसी तरह पास करने की अपील भी लिखी मिल रही है। कॉपियां जांचने में एक केंद्र पर विज्ञान के पेपर में पास करने की अपील की गई है। विज्ञान के कॉपी में एक ने तो फ्लेमिंग के नियम की अजीब परिभाषा लिख दी थी।
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार कहते हैं कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ कड़ी निगरानी में हो रही है। बृहस्पतिवार को 50 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुुआ है। अब ढाई लाख कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें