फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 11 साल बाद शुरू हुई शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फिर अटकी

Sat, 28 Nov 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी: स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय शिक्षकों की 11 साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया फिर अटक गई है। 28 और 29 नवंबर को प्रस्तावित काउंसिलिंग 27 नवंबर की रात स्थगित कर दी गई। अंतिम वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों का ब्योरा भी जारी नहीं हुआ। इससे नाराज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शनिवार को मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिवस अधिकारी नायब तहसीलदार मो. जमा को सौंपा, जबकि मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त मीनू राणा को दिया। महासंघ के अनुसार, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने एक अक्तूबर को 23 अक्तूबर तक वरिष्ठता सूची तैयार करने और 30 अक्तूबर को सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। 23 नवंबर को बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के बाद 26 नवंबर तक अंतिम वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों का प्रकाशन तथा 28-29 नवंबर को काउंसिलिंग कराने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी सूची जारी नहीं हुई और काउंसलिंग स्थगित कर दी गई।

महासंघ ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव और संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें