लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित किए गोंडा के शिक्षक मनीष वर्मा।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में नई पहल के लिए बीते साल ही राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक स्कूल दलीप पुरवा मनकापुर के सहायक अध्यापक मनीष वर्मा को एक और पुरस्कार हासिल हुआ है। उन्हें इस बार स्कूल में ई-पाठ्य सामग्री के इस्तेमाल और उसके विकास में सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के निदेशक संजय सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लखनऊ में शिक्षक मनीष वर्मा को सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि शिक्षक ने पाठ्य पुस्तकों में मुद्रित क्यू आर कोड से अतिरिक्त शैक्षिक सामग्री यथा आडियो, वीडियो, एनीमेशन आदि लिंक करके तैयार किया। अपने स्कूल में उसी से पढ़ाई कराई और दीक्षा एप पर अपलोड कर प्रदेश भर के लिए अवसर देने का काम किया। इस योगदान की सराहाना हुई और उन्हें सम्मानित किया गया।