फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। सुभाष इंटर कॉलेज में कृषि संकाय में नियुक्त अध्यापक अमदही पूरे रामसरन वीरेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। वीरेंन्द्र के भाई भानु प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को खेत में आलू बोवाई का काम चल रहा था। उनके भाई वीरेंद्र प्रताप सिंह मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए कटीले तारों के बाढ़ के पास खड़े थे तभी ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर उनपर गिर गया। जिससे वह झुलस गए। उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शिक्षाविद वीरेंद्र प्रताप सिंह भारत भारती प्रकाशन में कृषि विज्ञान विषय के संपादक मंडल के प्रमुख थे। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें