फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत

Sat, 07 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। बहराइच में जरवल रोड के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुरेश कुमार वर्मा (50) निवासी कोनहटा, करनैलगंज के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय कोनहटा में शिक्षामित्र थे। मृतक के दामाद रामशंकर वर्मा ने बताया कि सुरेश शुक्रवार को बाइक से किसी परिचित से मिलने बहराइच के जरवल रोड गए थे। वहां से लौटते समय जरवल ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बीईओ सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, रामानंद जायसवाल, तेज बहादुर सिंह, शिवराम शुक्ल समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें