फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दहेज के लिए शिक्षिका की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में ब्रेजा कार, 11 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के जेवर देने के बाद भी अतिरिक्त दहेज के लिए शिक्षिका के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। परसपुर क्षेत्र की शिक्षिका सीमा शुक्ला ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा के मुताबिक, उनकी शादी दो दिसंबर 2024 को पूरे सुखराम तिवारी गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। नौकरी छोड़ने का दबाव भी बनाया गया। सीमा ने 12 अगस्त को पति पर जूतों से पीटने और एक नवंबर की रात पति समेत छह लोगों पर जमकर पीटने का आरोप लगाया है। सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें