फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बनाएंगे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को होनहार बनाने के लिए विशेषज्ञ लगाए जाएंगे। 2611 स्कूलों में पढ़ने वाले चार लाख 60 हजार छात्रों को संवारने के लिए 8 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कई संस्थानों की ओर से हर बिंदु पर प्रशिक्षण सामग्री तैयार हो रही है। जिले के राज्य संदर्भ समूह के सदस्य कमलेश पांडेय गुजरात जाएंगे। इसके साथ उनके अनुभव का लाभ जिले के शिक्षकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में कुछ चुनिंदा शिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि शिक्षकों को जो प्रशिक्षण मिल रहा है, उसका लाभ पूरी तरह से बच्चों को नहीं मिल पा रहा। इस लिए बड़े संस्थानों के विशेषज्ञों को प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित करेंगे ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके। इसके लिए अमेरिका की खान एकेडमी उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित की डिजिटल पढ़ाई के टिप्स देगी। शासन की ओर से हो रही तैयारियों के आधार पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का खाका खींचा जा रहा है।
865 संकुल शिक्षक भी जुटे प्रेरित करने में
865 शिक्षकों को संकुल शिक्षक तय किया गया है, जो शिक्षकों के साथ बैठक करके पढ़ाई के मानक पूरे करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) भी स्कूलों में पहुंच कर पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को जानकारी दे रहे हैं। एआरपी अशोक सिंह कहते हैं कि शिक्षकों की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के बच्चों का होगा प्रेरणा पर पंजीकरण
आंगनबाड़ी के बच्चों का अब प्रेरणा पर पंजीकरण होगा। यह कार्य भी प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के जिम्मे कर दिया गया है। पढ़ाई के साथ ही शिक्षकों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि कुछ कार्यों को कम करना चाहिए। इतना कार्य बढ़ा है कि शिक्षण कार्य से इतर काफी काम हो जा रहे हैं।
स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई बेहतर करने के लिए हर स्तर से प्रयास हो रहे हैं। शिक्षकों का भी सहयोग मिल रहा है। शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें