गोंडा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका गैर हाजिर मिलीं। उन्होंने तहसील सदर के स्कूलों का निरीक्षण किया। साथ ही खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। बीएसए को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस दौरान बीईओ कोमल यादव को चेतावनी दी है।
मंगलवार को डीएम ने प्राथमिक विद्यालय झंझरी, प्राथमिक विद्यालय बनघुसरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम तथा आंगनबाड़ी केंद्र बनघुसरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर को देखा। क्लास रूम में छात्र/छात्राओं से विद्यालय में हो रही पढ़ाई की ली जानकारी।
साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना नदारद रहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम की प्रधानाध्यापिका सीमा रानी को जिलाधिकारी ने निलंबित करने तथा प्राथमिक विद्यालय झंझरी के सभी अध्यापकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के दिये निर्देश।
उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों के पढ़ाई एवं खान-पान सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाय।