फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों को संतों का सम्मान करना सिखाएं

Sat, 21 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्रीराम कथा सुनाते प्रवाचक राजन महाराज व माैजूद बाबा रामदेव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। संवा
विज्ञापन
इटियाथोक/जयप्रभाग्राम। चिन्मय ग्रामोदय विद्या इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रवाचक राजन महाराज ने भक्ति यात्रा, विश्वामित्र के आगमन और भगवान श्रीराम के ब्रह्म स्वरूप का वर्णन किया।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि भक्ति यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का माध्यम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा भी है। विश्वामित्र के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि मारीच और सुबाहु उनके यज्ञ में बाधा डालते थे। व्रत के कारण वे राक्षसों को श्राप नहीं दे सकते थे। इसलिए वे श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने के लिए अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने बताया कि विश्वामित्र के आने की सूचना पर राजा दशरथ ने उनका स्वागत किया और चारों पुत्रों से ऋषि के चरणों में प्रणाम कराया। विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की इच्छा जताई तो दशरथ असहज हो गए। उन्होंने धन, भूमि, गाय और यहां तक कि अपने प्राण देने की बात कही लेकिन राम को साथ भेजने से मना कर दिया। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ ने भारी मन से राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजने की अनुमति दी।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही संतों के प्रति सम्मान और प्रणाम करने के संस्कार डालने चाहिए। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव, सतुआ महाराज, आलोक दास महाराज, डॉ. राजकुमार दास, अवधेश महाराज, डॉ. ओएन पांडेय, आशीष त्रिपाठी, राजेश दूबे, ओमप्रकाश तिवारी और कृपाशंकर शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।

श्रीराम कथा सुनाते प्रवाचक राजन महाराज व माैजूद बाबा रामदेव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें