फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिवहन मेले में नहीं आए करदाता

Sat, 21 Feb 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
-गोंडा के आरटीओ कार्यालय परिसर में वाहन चालकों को ओटीटी योजना के बारे में बताते एआरटीओ आरसी भार
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वाहनों की एकमुश्त कर जमा योजना के लिए परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेला में आए वाहन स्वामियों को एआरटीओ आरसी भारतीय ने एकमुश्त योजना के लाभ की जानकारी दी। मेले में अलग-अलग काउंटर बनाए गए। योजना की जानकारी देने और कर जमा करने के लिए नौ लिपिक पूरे दिन करदाताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक एक भी करदाता मेले में नहीं आया। विभाग को मेले में फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।
विज्ञापन




विभाग की तरफ से लंबित करों के निस्तारण, वाहन संबंधी समस्याओं के समाधान तथा परिवहन विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इरादे से मेले का आयोजन किया गया। मेले में कर जमा काउंटर, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट नवीनीकरण, पंजीयन संबंधी सेवाएं, ड्राइविंग लाइसेंस परामर्श तथा ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। परिवहन विभाग की डिजिटल सेवाओं, विशेषकर ऑनलाइन कर भुगतान एवं स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे वाहन स्वामियों को कार्यालय आने-जाने में समय की बचत हो सके। लेकिन प्रचार की कमी के कारण करदाताओं की आमद नहीं हुई।


एआरटीओ ने मेला में आए वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को एकमुश्त कर जमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभाजीत पाल, राज्यवर्धन सिंह, त्रिभुवन नारायण, रामअनुज, शैलेंद्र कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, रजत चतुर्वेदी, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें