गोंडा। मनकापुर क्षेत्र के कुड़वा जंगली के पूरेसीर निवासी बद्री प्रसाद मिश्र टैक्सी चलाते हैं। उनकी पत्नी ऊषा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके बेटे राजेश मिश्र ने हरियाणा में रिश्तेदार के यहां रहकर ग्रेजुएशन करने के बाद वन सेवा की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की है। राजेश का चयन वन दरोगा के पद पर हुआ है। इस सफलता पर प्रधान भगवानदीन मिश्र, भानु प्रताप मिश्र व छोटू पांडेय ने खुशी जताई है।