फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 25 करोड़ के कारोबार पर कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर रविवार तक 54 व्यापारियों के यहां 25 करोड़ के कारोबार पर टैक्स चोरी पकड़ी है। इसमें तीन करोड़ की टैक्स चोरी का अंदेशा है। टीम ने जांच के दौरान 47 लाख रुपये टैक्स जमा कराया है। वहीं, शासन के निर्देश पर सोमवार को जांच अभियान स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर ने बताया कि जीएसटी की चोरी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में कुल 54 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसमें गोंडा में 14, बहराइच में 18, बलरामपुर में नौ व श्रावस्ती में 13 व्यापारियों के प्रतिष्ठान शामिल हैं।
जांच में 25 करोड़ से अधिक का अपवंचित टर्नओवर का मामला सामने आया है। इसमें तीन करोड़ रुपये से अधिक टैक्स चोरी की संभावना है। सभी व्यापारियों को नोटिस देकर 16 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच अभियान स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें