गोंडा में छपिया ब्लॉक के तालागंज ग्रंट गांव के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा को पुरस्कृत करतीं डीएम
मसकनवा (गोंडा)। छपिया विकासखंड के तालागंज ग्रांट ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर डीएम व सीडीओ ने ग्राम प्रधान दिलीप कुमार वर्मा को सम्मानित किया है। तालागंज ग्रांट में आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, फव्वारा, अशोक स्तंभ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू, गोशाला, श्मशान घाट, राजकीय इंटर कॉलेज, लाइब्रेरी, वाईफाई जोन, औषधीय वाटिका, प्रोजेक्टर, सोशल डिस्टेंसिंग, नोटिस बोर्ड, शिकायत पेटिका, जागरूकता अभियान, सचिवालय भवन को भव्य रूप से बनाया गया है। जिसकी सूचना शासन को भेजे जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ एम अरुन्मोलि व डीपीआरओ लालजी दूबे ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान दिलीप कुमार वर्मा को सम्मानित किया है। (संवाद)