फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बायोमीट्रिक की अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक

Thu, 17 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी व एडेड कॉलेजों में प्राचार्य से लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ छात्रों की बायोमीट्रिक की उपस्थिति और निजी कॉलेजों को इससे छूट देने को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। एलबीएस पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया तो वहीं दोपहर बाद शास्त्री प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

महामंत्री प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सिर्फ सरकारी व एडेड कॉलेज में प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी के साथ छात्रों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जबकि निजी कॉलेजों में छूट दी गई है। जिसके चलते सरकारी व एडेड कॉलेजों की साख गिरेगी। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से निजी कॉलेज संचालकों को फायदा होगा।
वहीं, छात्रों की बायोमीट्रिक अनिवार्यता से दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्र अपने हक से वंचित रह जाएंगे। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने 16 से 21 अगस्त तक प्रदर्शन करने की अपील की। इस दौरान शिक्षक संघ उपाध्यक्ष प्रो. राम समुझ सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ पुष्यमित्र मिश्र, सहमंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, पदेन सदस्य प्रो. मंशाराम वर्मा, प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. संजय पांडेय, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. राव, प्रो. जयशंकर तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

23 उच्चशिक्षा मंत्री से मिलेंगे शिक्षक
आक्टा महामंत्री प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को शिक्षक संघ को उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से नई शिक्षा नीति, पुरानी पेंशन बहाली और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्यता समेत अन्य विषयों पर वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के नीतियों को लेकर शिक्षक अपना विरोध जताएंगे। साथ ही मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें