फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा का लिया संकल्प

Sun, 12 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को तुलसीपुर स्थित एसएसबी 50वीं वाहिनी के मुख्यालय में वाहिनी का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जवानों ने पूर्ण निष्ठा व लगन से सीमा सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
विज्ञापन


रविवार को स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ वाहिनी के जवानों की ओर से कमांडेंट डीबी सोनार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। कमांडेंट ने जवानों को सेवा व समर्पण का पाठ सिखाते हुए पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ सीमा सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया।

जवानों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़, बाधा दौड़ व जलेबी दौड़ आदि के दौरान लोगों ने खूब आनंद उठाया। एसडीएम तुलसीपुर केशवनाथ गुप्ता तथा डीएफओ एसएस श्रीवास्तव ने बल के जवानों द्वारा नेपाल सीमा पर की जा रही निगरानी की सराहना की तथा उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट विकास कुमार सहित तमाम जवान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें