फोटो-7-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला द्वारा आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मे?
- फोटो : BALRAMPUR
गोंडा/बलरामपुर। आंखों में सम्मान की खुशी के साथ ही आसमां छूने की तमन्ना से यूपी बोर्ड के मेधावी लबरेज दिखे। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से हाईस्कूल व इंटरमीडियट के 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल, युवा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने मेधावियों को सम्मानित कर उनको आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने मेधावियों को अपनी सफलता की रफ्तार को आगे बढ़ाए रखने के तरीके भी बताए और अपने अनुभव साझा किए।
वहीं बलरामपुर के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 62 मेधावियों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही खास रहा है। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के अतिथि एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव व डीआईओएस महेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने मेधावियों को मेडल व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया है।