फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साइकिल यात्रा निकाल बताईं उपलब्धियां

Fri, 20 Oct 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के मेहनौन विधान सभा क्षेत्र में निकाली गई सपा की साइकिल यात्रा। 
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा शुक्रवार को मेहनौन विधान सभा क्षेत्र से होते हुए मनकापुर विधान सभा क्षेत्र तक गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने यात्रा की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद जनता को जागरूक करना है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। आज जनता सपा सरकार के कार्यकाल व उस दौरान कराए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। सपा नेता राहुल शुक्ला ने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है। यात्रा धानेपुर बालिका इंटर कॉलेज से होते हुए दत्तनगर, आनंदनगर, रामनगर होते हुए मनकापुर विधान सभा क्षेत्र में गई। इस दौरान गौतम तिवारी, संजय तिवारी, परमेश्वर वर्मा, भोला वर्मा, छेदीलाल वर्मा, अजय सिंह, अनिल तिवारी, देशराज भारती, रघुराज यादव सहित अन्य मौजूद रहे। मनकापुर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रमेश गौतम के साथ यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें