फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीडीओ को पुलिस ने आवास से किया बाहर, दोबारा शासन पहुंचे

Fri, 20 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

वजीरगंज ब्लॉक में विवादों का दौर नहीं थम रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात स्थानीय पुलिस ने जबरन शिवमणि को बीडीओ आवास से बाहर कर दिया। सुबह होते ही वे शासन के लिए दोबारा रवाना हो गए। आरोप है कि अधिकारियों के इशारे पर पुलिस बीडीओ को परेशान कर रही है। सरेआम राजपत्रित अधिकारी से अभद्रता को लेकर जिले के आला अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं।
13 अक्तूबर को डीएम नेहा शर्मा का आदेश रद्द करते हुए शासन स्तर के अधिकारियों ने बीडीओ शिवमणि को वजीरगंज ब्लॉक में दोबारा तैनाती दी थी। बीडीओ का कहना है कि उन्हें वजीरगंज बीडीओ का चार्ज दिया। मगर 24 घंटे में ही उनका हलधरमऊ ब्लॉक में तबादला कर दिया गया। सीडीओ की ओर से जारी आदेश में उन्हें जिले में वर्तमान तैनाती ही नहीं दिखाई गई। ऐसे में उन्होंने हलधरमऊ ब्लॉक का चार्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों व रसूखदारों के इशारे पर देर रात वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ब्लॉक मुख्यालय स्थित उनके आवास पर आए। उनसे अभद्रता की और जबरन आवास से बाहर कर दिया। उन्होंने एसपी अंकित मित्तल से फोन पर जानमाल की गुहार लगाई। मगर सुरक्षा कारणों के चलते वे दोबारा शासन के लिए रवाना हो गए। पिछले 16 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख कक्ष में ताला लगवाने के बाद उन्हें बिना ट्रांसफर जिले से कार्यमुक्त कर ग्राम्य आयुक्त कार्यालय भेज दिया गया था।



सूचना के बाद मौके पर गई थी पुलिस
सूचना पर पुलिस ब्लॉक गई थी। बीडीओ का स्थानीय प्रमुख को लेकर अन्य अधिकारियों से विवाद चल रहा है। कोई अशांति न पैदा हो, इसके लिए मौके का मुआयना किया गया है। बीडीओ की ओर से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- अभय सिंंह, थानाध्यक्ष, वजीरगंज

नियमों के उल्लघंन पर होगी कार्रवाई
वजीरगंज का चार्ज प्रदीप कुमार सिंह ने ले लिया है। हलधरमऊ ब्लॉक का चार्ज शिवमणि को लेना है। राजपत्रित अधिकारी के साथ पुलिस के अभद्रता की जानकारी नहीं है। न ही बीडीओ ने शासन जाने को लेकर कोई सूचना दी है। नियमावली के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें