फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समर्थ-विकसित यूपी 2047 के संकल्प के लिए मिलकर करें पहल

Wed, 10 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभ
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, छात्रों, उद्यमियों व महिला समूहों सहित अन्य को सामूहिक स्तर पर प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर पहल की जा रही है। उसकी निगरानी भी की जा रही है। कोशिश है कि हर पात्र को योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनकर ही हम यूपी को मजबूत व विकसित बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में दीनदयाल शोध संस्थान व लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम ने प्रदर्शनी लगाई। स्टाॅलों पर आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों, प्राकृतिक खेती, नवीन बीजों एवं उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक अजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें