फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता का ध्यान रख समय से कराएं भवन निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त सभागार में भवन निर्माण संबंधित प्रशासकीय विभाग के मंडलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में योजनान्तर्गत प्राप्त धन के सापेक्ष निर्माण कार्य में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि जहां पर पूरी धनराशि प्राप्त हो गई है, वहां एक्शन प्लान बना करके तद्नुरूप निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने जहां पूरा पैसा मिल गया है, संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे तत्काल एक्शन प्लान तैयार कर उसे मूल विभाग सहित संयुक्त विकास आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को दो दिन के भीतर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि संबंधित कार्यदायी संस्थाएं अब तक प्राप्त धन से परियोजना का मुख्य भवन, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराएं। आयुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक में इंगित किए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी पूरी सक्रियता के साथ अपने कार्य एवं दायित्वों को निर्वहन करें। अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यों को पूर्ण कराने में कोई समस्या आए तो उन्हें व संबंधित जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर कार्य तत्परता से पूर्ण कराया जाय।
बैठक में आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, जल निगम, मण्डी परिषद, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा सिंचाई आदि विभागों द्वारा मण्डल में कराएं जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एके जैन, उपनिदेशक संाख्यिकी आरके मिश्रा, सीएमओ, अधीक्षण अभियंता विद्युत, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें