फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटान को लेकर शरारती तत्वों पर करें कार्रवाई : डीएम

Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नहरों और माइनरों की अवैध कटान के मामले में डीएम नेहा शर्मा ने सरयू नहर खंड-प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कटान रोकने में फील्ड स्टाफ की लापरवाही पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। साथ ही, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और फील्ड स्टाफ को सतर्क किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनता दर्शन और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों ने नहर कटान और जलभराव से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं। नरहरपुर माइनर, अड़बड़वा-आर्यनगर माइनर, कूकनगर-बभनजोत, और शुकुलपुरवा-गौरवा क्षेत्रों में कटान के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ। डीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध कटान के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं से कहा कि ऐसी घटनाओं की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी को तुरंत सूचित करें और आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें