फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से गांधी पार्क में खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, स्पीड किकिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सफल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में देवांश सिन्हा, अर्णव सोनी, अभिनव सोनी, जिया सिंह, जानवी मिश्रा, मो. मूसा, ध्रुव, वैष्णवी द्विवेदी, प्रियल राय, सिद्धांत, अमन, आदर्श, अंकुर आर्या, शिवांश सिन्हा, पुष्कर सिन्हा, अनामिका मिश्रा, श्रेयांश शुक्ला, प्रणय प्रजापति, सक्षम वर्मा, अथर्व सोनी शामिल रहे। सचिव डाॅ. प्रत्यूष राज ने बताया कि आज के दौर में खिलाड़ी कम समय में ज्यादा उपलब्धि हासिल करने के लिए गलत रास्ते और डोपिंग का शिकार हो रहे हैं। खिलाड़ियों को संयम व एकाग्रता से खेल पर ध्यान देना चाहिएए जिससे वे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ होकर एक कुशल खिलाड़ी के रूप में देश का नेतृत्व कर सकें। किसी भी खेल संस्था से जुड़ने से पहले संस्था व प्रशिक्षक के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों को एंटी डोपिंग सेमिनार में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें