फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक से टकराई एसयूवी, शिक्षक की मौत

Tue, 25 Feb 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। शादी में जा रहे स्काॅर्पियो सवार तीन शिक्षक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सहायक अध्यापक सत्यदेव वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मनकापुर के जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक प्रभु नारायण शुक्ल, सहायक अध्यापक सत्यदेव वर्मा व सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह सोमवार देर शाम अयोध्या के गोसाईगंज में शादी में स्काॅर्पियो से जा रहे थे। अयोध्या-गोसाईगंज मार्ग पर अज्ञात ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। इससे तीनोंं शिक्षक गंंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया।
वहां से मोतीगंज के ग्राम खजुरी निवासी सत्यदेव वर्मा (42) को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिनकी ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मनकापुर के धुसवा के खैयारी निवासी शिक्षक प्रभु नारायण शुक्ल (40) की हालात गंभीर बताई जा रही है। मोतीगंज के फरेंदा निवासी शिक्षक आलोक कुमार सिंह (37) का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें