फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निलंबित दरोगा को फिर मिला चौकी का प्रभार

Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विनोद साहनी हत्याकांड में मंत्री के धरने के बाद लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए दरोगा कमल शंकर चतुर्वेदी को फिर चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने उन्हें भंभुआ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। निलंबन के बाद दोबारा जिम्मेदारी मिलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


परसपुर के रेक्सड़िया गांव निवासी व्यवसायी विनोद साहनी की फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि 9 सितंबर की रात दुकान से घर लौटते समय रास्ते में उन पर लाठी-डंडे और भाले से हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ और गोंडा में धरना दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तत्कालीन थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। सीओ आनंद राय ने बताया कि तैनाती की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें