गोंडा। मनकापुर के टिकरी जंगल में बीते शुक्रवार को बोरे में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गया है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी पहचान के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
टिकरी जंगल में 30 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद पुलिस की 10 टीमों ने जांच शुरू की तो अहम सुराग हाथ लग गया। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज में संदिग्ध युवक बाइक पर बोरे में शव लेकर टिकरी जंगल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही महिला की पहचान के लिए जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।