गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (05101/05102) का संचालन सात अप्रैल से होगा। यह ट्रेन गोरखपुर से सात अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार व शनिवार को चलेगी। वापसी में नई दिल्ली से आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को संचालित होगी। गोरखपुर से ट्रेन शाम 04:00 बजे रवाना होकर रात 08:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से यात्री सीधे नई दिल्ली के लिए सफर कर सकेंगे और अगले दिन सुबह 07:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वापसी में ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 09:45 बजे चलकर रात 09:10 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर की ओर प्रस्थान करेगी। (संवाद)