फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नसीब को कोस रहींं सुमैया, शादी के छह छठे दिन उजड़ गया सुहाग

Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम कार पलटने से घायल चालक अबू आमिर (30) की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अबू के मौत की खबर उनकी ससुराल इटियाथोक पहुंची तो पत्नी सुमैया बदहवास हो गईं।
विज्ञापन


लखनऊ में सिटी स्टेशन के समीप पत्थर वाली गली के रहने वाले अबू आमिर का इटियाथोक के स्टेशन रोड की रहने वाली सुमैया से बीते 23 नवंबर को ही निकाह हुआ था। सुमैया चौथे में मायके आई थीं। शुक्रवार को अबू आमिर परिजनों के साथ सुमैया की विदाई कराने इटियाथोक आ रहे थे। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के पास कार चलाते समय उन्हें झपकी आ गई। आंख खुली तो हड़बड़ाहट में हैंडब्रेक लगा दिया, इससे कार पलट गई थी। हादसे में अबू आमिर समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अबू आमिर की हालत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पति के मौत की खबर मिलते ही सुमैया के परिवार में कोहराम मच गया। शादी के छह छठे दिन ही सुहाग उजड़ने से सुमैया बदहवास हो गईं। एससीपीएम चौकी प्रभारी वैभव सिंह ने अबू की मौत की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें