फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिस्त्री पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-टॉली, मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। पथरी बाजार से पैदल घर लौट रहे बिजली मिस्त्री पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं, शाहपुर-बरगदी रोड पर भटपुरवा टेंगनहा के पास बिना लाइट के दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक सामने आने पर एसयूवी पेड़ से टकराकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। उसमें सवार महिलाओं व बच्चों को शीशा तोड़कर निकाला गया। तरबगंज के गोलहीपुर निवासी बिजली मिस्त्री किशन सिंह (35) सोमवार रात 10 बजे पथरी बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली के पथरी बाजार-तरबगंज मार्ग पर ताजपुर के पास बजाज चीनी मिल जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्राॅली के नीचे दबने से किशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही जेसीबी से ट्रॉली उठवाकर शव निकाला। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। मृतक के भाई कमल कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। ः किशन सिंह की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता देवी बेसुध हो गईं। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। दो भाइयों में छोटे किशन बिजली का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बेटे विवेक (17) और रामबाबू (12) हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। वृद्ध पिता स्वामीनाथ सिंह समेत पत्नी सुनीता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें