गोंडा। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फार्मेसी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव ने गोंडा के फार्मासिस्ट सुधांशु मिश्र को जिलाध्यक्ष व रोहित मिश्र को महामंत्री नामित किया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन में इन्हें मनोनयन पत्र दिया गया। सुधांशु ने कहा, संगठन की ओर से मिले दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर मनोज सैनी, श्यामवरन, राकेश शुक्ल, शमशाद खान, मोरिस आलम, सत्यम कुमार आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।