गोंडा। रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ को लेकर 12 जनवरी से विभिन्न तिथियों पर काठगोदाम से गोंडा होकर प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। काठगोदाम से गोंडा होकर झूंसी (प्रयागराज) तथा कासगंज से वाया गोंडा होकर झूंसी (प्रयागराज) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका सीधा फायदा जिले के श्रद्धालुओं को मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने स्पेशल ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। (संवाद)
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।