फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुभानपुरवा और डेहरास की टीम फाइनल में

Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मंगलौसा में आयोजित विवेकानंद प्रीमियर लीग (वीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए। आयोजन समिति के मुकेश सोनी ने बताया कि पहला मुकाबला कटैला और खान स्पोर्ट्स सुभानपुरवा के बीच हुआ। कटैला के कप्तान लकी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम 6.5 ओवर में 37 रन पर ही सिमट गई। जवाब में खान स्पोर्ट्स सुभानपुरवा ने 38 रन का लक्ष्य 3.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और नौ विकेट से जीत दर्ज की। सात विकेट लेने वाले डाॅलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच डेहरास और एकता क्रिकेट क्लब मंगलौसा के बीच खेला गया। एकता क्रिकेट क्लब के कप्तान गुड्डू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। डेहरास ने निर्धारित 12 ओवर में शुभम के 32 रन की मदद से तीन विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब की टीम 8.2 ओवर में 54 रन पर ही सिमट गई। डेहरास ने 98 रन से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया। तीन ओवर में 23 रन देकर छह विकेट लेने वाले आयुष मैन ऑफ द मैच रहे।

मुकेश सोनी ने बताया कि मंगलवार को खान स्पोर्ट्स सुभानपुरवा और डेहरास के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर केपी सिंह, महावीर सोनी, संतोष, रमेश, अंकित, आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें